
Palash Muchhal New Film: पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव के बाद पलाश मुच्छल अब पूरी तरह अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं.

फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है.

इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका निभाएंगे. वह एक आम आदमी के किरदार में नजर आ सकते हैं.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, डेजी शाह फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट दिखाई देंगी.

यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है. शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है, हालांकि रिलीज डेट और बाकी कास्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.