
Ashnoor kaur: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 फेम अशनूर कौर ने अपने नए फोटोशूट में साड़ी पहनकर देसी अंदाज दिखाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ अशनूर ने कैप्शन लिखा, “अपने अंदर की देवी को जगा रही हूं”, जिससे उनका लुक और भी खास बन गया.

लाल रंग की साड़ी, माथे पर छोटी बिंदी और हाथों में लाल चूड़ियों के साथ अशनूर का अंदाज बिल्कुल देवी जैसा नजर आया.

हाथ में पहना हथफूल और बालों में सफेद फूलों का गजरा उनके लुक में चार चांद लगाता दिखा.

9 तस्वीरों वाली इस फोटो सीरीज में अशनूर ने बिना ब्लाउज के साड़ी कैरी कर एक बोल्ड और एलिगेंट स्टेटमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा.