
शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक और बिना डर के बोलने वाले अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं.

भले ही उन्होंने अपने करियर में ज्यादा बड़ी फिल्में न की हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और राय खुलकर रखने के कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं.

एक बार शर्लिन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा सच बताया था, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे.

उन्होंने खुलासा किया था कि एक समय उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी और पैसों की जरूरत में उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिनका जिक्र उन्होंने खुले तौर पर किया.

शर्लिन ने बताया था कि उन्हें पेड फिजिकल रिलेशन के लिए कई बार संपर्क किया गया और शुरुआती दौर में उन्होंने ऐसा किया भी.

हालांकि अब शर्लिन ने साफ कहा है कि वो ऐसी किसी भी पेशकश से दूरी बना चुकी हैं और लोगों से अपील की है कि उन्हें इस तरह के मैसेज या ऑफर ना भेजें.