नई दिल्लीः हर महीने व्हाट्सऐप कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट पेश करती रहती है. हालांकि यह अपडेट लोगों को खूब पसंद भी आते हैं. लेकिन इस बार कंपनी ऐसे अपडेट को लाने वाली है. जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था.
अपने स्टेट्स पर लोग तरह-तरह की चीजें अपने कॉन्टैक्ट को दिखाने के लिए लगाते हैं. अब ऐसे में कभी न कभी किसी व्यक्ति का स्टेट्स ऐसा होगा जो हमारी आंखों से रह गया हो. लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. किसी भी अनसीन स्टेट्स पर कंपनी अब सीधे आपको नोटिफिकेशन भेजने वाली है.
जल्द रोलआउट होगा यह खास अपडेट
अब तक ऐसा फीचर ऐप में पेश नहीं किया गया है. लेकिन WABeta info की एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही ऐप में ऐसा अपडेट लाया जाने वाला है. यानी किसी व्यक्ति ने यदि आपका स्टेट्स नहीं देखा तो आप बेचिंतित हो जाइए कंपनी उस व्यक्ति के पास अब भेजेगी नॉटिफिकेशन
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.8.13: what's new?
— WABetaInfo (@WABetaInfo) April 5, 2024
WhatsApp is working on a notification feature for status updates, and it will be available in a future update!https://t.co/1cupDX5oLq pic.twitter.com/tTJ6nZmVst
WABetainfo ने दी जानकारी
व्हाट्सऐप पर निरंतर नजर बनाई हुई कंपनी WABetainfo ने जानकारी देते हुए इसका खुलासा किया है. इस संबंध में कंपनी ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इस अपडेट को वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड के 2.24.8.13 वर्जन में देखा गया है. यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर दिखाया गया है कि किसी कॉन्टैक्ट के अनसीन अपडेट का नोटिफिकेशन यूजर के पास आ जाएगा. इस फीचर की खूब चर्चा हो रही है. माना ये भी जा रहा है कि यह वॉट्सऐप स्टैटस टैग का हिस्सा है.
टैग कर पाएंगे अपने दोस्तों को
इससे पहले एक ऐसी जानकारी सामने आई थी जिसमं कहा गया था आप स्टेट्स लगाने पर अपने दोस्तों या फिर फैमिली को भी उस फोटो में टैग कर सकते हैं. उदहारण के तौर पर बताया जाए तो यदि आपके पास ऐसी कोई तस्वीर है जिसमें आपके साथ आपके दोस्त, रिश्तेदार या फिर कोई करीबी है. इस अपकमिंग फीचर के बाद आप आसानी से उन व्यक्तियों को भी अपनी स्टोरी पर टैग कर पाएंगे. हालांकि फिलहाल यह फीचर ऐप में रोलआउ हुआ नहीं. लेकिन जल्द ही इसे पेश किया जा सकता है.
यह भी पढ़े: AI प्लान पर काम कर रहा गूगल, इन यूजर्स को अब सर्च करने के लिए चुकाना पड़ सकता है पैसा