AI प्लान पर काम कर रहा गूगल, इन यूजर्स को अब सर्च करने के लिए चुकाना पड़ सकता है पैसा

गूगल एक ऐसे एआई बेस्ड मॉडल पर काम कर रहा है. जिसके लॉन्च होने के बाद आपको सर्च रिजल्ट में कुछ भी खोजने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा. हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्दी कंपनी ऐसी ही किसी योजना पक काम कर रही है.

AI प्लान पर काम कर रहा गूगल, इन यूजर्स को अब सर्च करने के लिए चुकाना पड़ सकता है पैसा
google ai model, photo: internet

नई दिल्लीः आज के समय में हमें कुछ भी दिक्कत सताती है तो हम सभी सबसे पहले सर्च इंजन गूगल पर हल ढूंढने निकल जाते हैं. हालांकि करोड़ों यूजर्स इस सर्च इंजन का इस्तेमाल कर अपने परेशानी का हल ढूंढ ही लाते थे.इसका गूगल आपसे कोई चार्ज नहीं लेता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यदि यही सर्च इंजन आपसे हर एक सर्च के पैसे वसूलना शुरु कर दे तो फिर कैसा होगा?

गूगल इनसे वसूलेगा चार्च

ऐसा जल्द होने वाला है. दरअसल गूगल कंपनी इस समय एक ऐसी योजना पर काम कर रही है. जिसके कारण आने वाले समय में यूजर्स से प्रत्येक सर्च की वसूली की जाएगी. लेकिन यह केवल उन यूजर्स के लिए ही वैध होगा जो यूजर्स गूगल के AI बेस्ड सर्च का इस्तेमाल करने वाले हैं. फिलहाल इसपर कंपनी काम कर रही है. लेकिन जल्द ही इसे लॉन्च किया जाने वाला है. कहा जा रहा है कि एक बार लॉन्चिंग के बाद गूगल अपने यूज़र्स से एआई गूगल सर्च के लिए चार्ज मांग सकता है. फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक तौर पर गूगल की ओर से जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन टेक जगत में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी ऐसा ही कुछ कर सकती है.

इस रेस में गूगल का नाम शामिल

बता दें कि अब तक कई टेक कंपनियां अपने AI मॉडल्स को लॉन्च कर चुकी है. लेकिन अब गूगल ने भी इस लाइन में अपने कदमों को आगे बढ़ाना शुरु कर दिया है. गूगल ने एआई बेस्ड चैटबॉट मॉडल जेमिनी तो मार्केट में काफी पहले ही पेश कर दिया है, लेकिन अब गूगल अपने सर्च इंजन में भी एआई टेक्नोलॉजी को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है.

यह भी पढ़े: AI कंटेंट पर Meta हुई सख्त- फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत प्लेटफॉर्म पर वीडियो, ऑडियो, फोटो पर लगाएगी 'Made with AI' लेबल