PM Modi Mann Ki Baat: खादी से आदिवासी उत्पादों तक, PM Modi ने की लोकल खरीदने की अपील!

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र किया. पूर्णिया का मखाना ग्रीस और कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है, वहीं महाराष्ट्र के आदिवासी उत्पादों की पैकेजिंग को जापान का गुड डिजाइन अवॉर्ड मिला है.

Bharat 24

PM Modi Mann Ki Baat: भारत में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की मुहिम अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रही है. त्योहारों के मौसम में लोग खरीदारी के दौरान स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’ की बढ़ती भावना का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस पहुंच रहा है, जबकि कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव के बाजार में अपनी जगह बना रही है. इससे भारतीय किसानों और स्थानीय कारोबारियों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को महत्व देने से भारतीय किसानों और छोटे कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है. बिहार के पूर्णिया में तैयार होने वाला मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है. वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव में भेजी जा रही है. ये उदाहरण दिखाते हैं कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पाद भी गुणवत्ता और बेहतर मार्केटिंग के दम पर विदेशों में अपनी पहचान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Varanasi Air Show : राफेल, तेजस और सुखोई से सजेगा काशी का आसमान! PM Modi देखेंगे वायुसेना का शौर्य