546 लड़कियों के न्यूड वीडियो, आरोपी के कैफे में हुए शूट; वाराणसी गैंगरेप मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

वाराणसी में छात्रा के साथ हुए गैंग रेप को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है. अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. जानकारी के अनुसार अरेस्ट हुए 12 लड़कों के मोबाइल में 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो अधिकारियों को मिले हैं.

546 लड़कियों के न्यूड वीडियो, आरोपी के कैफे में हुए शूट; वाराणसी गैंगरेप मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
Image Source: ANI

वाराणसी में छात्रा के साथ हुए गैंग रेप को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है. अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. जानकारी के अनुसार अरेस्ट हुए 12 लड़कों के मोबाइल में 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो अधिकारियों को मिले हैं. इन वीडियो को शेयर किया गया है. जानकारी के अनुसार इनकी लोकेशन की पहचान उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में मिली है. इस वारदात का मास्टरमाइंड और कांटिनेंटल कैफे का मालिक अनमोल यूपी के साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तक लड़कियों को भेज रहा था. 

PM ने लिया मामले का संज्ञान 

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वाराणसी (काशी) पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इस पूरे गैंगरेप मामले की जानकारी ली. पीएम ने सख्त लहजे में कहा कि "कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए". पुलिस अब इस केस में जल्द ही कुछ हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां कर सकती है. वहीं पुलिस को मुख्य आरोपी अनमोल गुप्ता के पास से दो आईफोन मिले हैं.  पासवर्ड हटाने के बाद जब फोन खोला गया, तो उसके अंदर से लड़कियों की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. 

जानकारी के अनुसार अधिकतर तस्वीरें अनमोल के कैफे "कॉन्टिनेंटल कैफे" के अंदर की हैं.  ये वीडियो अनमोल अपने पुराने कस्टमर या नए लोगों को दिखाकर अपने धंधे में शामिल करता था. फोन में एक डेटाशीट भी मिली है जिसमें कैफे आने वाले ग्राहकों के नाम और नंबर दर्ज हैं. पुलिस अब इन सभी लोगों से संपर्क कर रही है और उनकी भूमिका की जांच कर रही है.

12 आरोपी ड्रग एडिक्ट, 546 न्यूड वीडियो मिले

वहीं अब तक 23 आरोपियों में से 12 की पहचान हो चुकी है, बाकी की तलाश जारी है. जिनकी पहचान हुई है, उनमें से 12 ड्रग्स के आदी हैं और जेल में भी नशे के लिए परेशान हैं. उनके मोबाइल से 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले हैं. इनमें से 100 से ज्यादा लड़कियों की स्टाइलिश फोटो भी मिली हैं, जो इंटरनेट से नहीं, बल्कि कैफे या अड्डे पर ही रिकॉर्ड की गई थीं. ये सभी वीडियो अब फॉरेंसिक जांच के लिए आगरा की लैब भेजे गए हैं. 


छात्रा की मानसिक हालत खराब, घर में भी डरी हुई है

6 दिन तक दरिंदों के चंगुल में रहने के बाद छूटने वाली छात्रा बुरी तरह मेंटल ट्रॉमा में है. उसे जबरन ड्रग्स दी जाती थी. घर आने के बाद वह कभी रोने लगती है, कभी चुपचाप बैठ जाती है. वह अपने माता-पिता से भी ठीक से बात नहीं कर पा रही है.  उसे डॉक्टर की सलाह पर दवाएं दी जा रही हैं और पुलिस सुरक्षा में रखा गया है.


तीन और आरोपी गिरफ्तार, सभी कैफे से जुड़े थे

पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन नए गिरफ्तार आरोपी हैं - रेहान, जाहिर और मोहम्मद रजा.  जाहिर अनमोल के कैफे में काम करता था. मोहम्मद रजा लल्लापुरा में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाता है. रेहान कैफे में अनमोल के लिए काम करता था और हड़हा में एक दुकान पर भी काम करता था. इन तीनों ने भी पुलिस को कबूल किया कि ड्रग्स के नशे में उन्होंने छात्रा के साथ गलत किया. पुलिस ने इनके भी ब्लड सैंपल लिए हैं.

अनमोल का पिता भी चलाता था सेक्स रैकेट

जांच में पता चला कि अनमोल गुप्ता का पिता शरद गुप्ता भी इस गंदे धंधे में शामिल है. 2022 में पुलिस ने दोनों बाप-बेटे को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने कई बार इनकी जमानत खारिज की थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिली. जेल से छूटने के बाद उन्होंने फिर से धंधा शुरू किया और इस बार सिगरा थाना पुलिस से साठगांठ कर ली.

सिगरा पुलिस की भूमिका पर सवाल

पूरे मामले में अब सिगरा पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. आरोपियों को 6 दिन बाद पेश करना, और अनमोल को अलग तरीके से ट्रीट करना शक पैदा कर रहा है. अब तीन थानों की पुलिस मिलकर जांच कर रही है। 72 घंटे में 41 जगहों पर छापेमारी की गई है.  चेतगंज के एसीपी गौरव कुमार ने होटल, हुक्का बार, स्पा सेंटर और कैफे पर कार्रवाई की है. 100 से ज्यादा CCTV फुटेज चेक किए जा चुके हैं.