UP Police Constable Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर समेत विभिन्न श्रेणियों में कुल 32,679 पदों को भरा जाना है. बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों की मेरिट सूची जारी की है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
ऐसे चेक सकते हैं रिजल्ट
28.80 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नवंबर 2025 में अधिसूचना जारी की गई थी. आवेदन प्रक्रिया के दौरान बोर्ड को करीब 28.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे. इसके बाद 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा छह पालियों में संपन्न हुई, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण यह भर्ती प्रदेश की प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल रही.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के सम्बन्ध में विज्ञप्ति संख्याः पीआरपीबी-बी (आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग) 07/2025 दिनांक 31.12.2025 प्रकाशित करते हुए कुल 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे । लिखित परीक्षा, अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण(DV/PST) तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में कुल प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंकों (Normalised Score) के श्रेष्ठताक्रम (Order Of Merit) व आवेदन पत्र में दी गयी वरीयताक्रम (Order Of Preferences) के आधार पर उ0प्र0 शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत आरक्षण नीति के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSyHyY पर प्रदर्शित की गयी है । अभ्यर्थीगण अन्तिम चयन परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन संख्या व जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं । लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंको (Normalised Score) का प्रदर्शन बोर्ड की वेबसाइट पर माह नवम्बर के तृतीय सप्ताह में किया जायेगा । उक्त प्रसामान्यीकृत अंक देखने हेतु अभ्यर्थी द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के सम्बन्ध में अलग से विज्ञप्ति प्रकाशित की जायेगी । परिणाम देखने हेतु लिंक- https://t.co/6D3gN8uw1E विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSyHyY का अवलोकन करें। -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) October 14, 2026
बोर्ड ने फाइनल मेरिट सूची तैयार करने में लिखित परीक्षा के अंकों के साथ दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़े निर्धारित मानकों को ध्यान में रखा है. विभिन्न चरणों में सफल अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर पदों के अनुसार अंतिम मेरिट तैयार की गई है. उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी की मेरिट सूची में नाम और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं.
नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे नॉर्मलाइज्ड स्कोर
फाइनल रिजल्ट जारी करने के साथ ही UPPRPB ने बताया है कि लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर नवंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इन अंकों को देखने की प्रक्रिया के बारे में अलग से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नवीनतम अपडेट, मेरिट सूची और नॉर्मलाइज्ड स्कोर से जुड़ी जानकारी के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: 'दो बेटियां हैं, फांसी मत दीजिए...', मुस्कान के वकील ने कोर्ट में लगाई गुहार, आज होगा सजा का ऐलान!