Shraddha Kapoor Eetha: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा ‘ईठा’ का ट्रेलर, श्रद्धा ने किया ऐलान

Shraddha Kapoor Eetha: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में वह मशहूर लावणी डांसर विठाबाई के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है. जानें कब रिलीज होगी फिल्म और किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक.

shraddha-kapoor-eetha-trailer-release-date-and-film-update
Image Source: Internet

Eetha Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है. फिल्म के टीजर में श्रद्धा का अलग अंदाज देखने को मिला था और अब मेकर्स जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म में श्रद्धा मशहूर लावणी डांसर विठाबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी.

श्रद्धा कपूर ने 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया. पोस्टर में वह हाथ में घुंघरू लिए दिखाई दे रही हैं. इसके साथ उन्होंने फिल्म को लेकर एक खास कैप्शन भी लिखा, “घुंघरू जिसकी पूजा और माय-बाप जिसके भगवान, ईठा! उस तूफान का नाम!” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस की नजरें अब ट्रेलर पर टिक गई हैं.

30 अक्टूबर को रिलीज होगा ‘ईठा’ का ट्रेलर

फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर 30 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आएगा. इससे पहले 23 जून को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें श्रद्धा कपूर के लावणी डांसर वाले अंदाज की झलक देखने को मिली थी. टीजर में उनके लुक और परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब ट्रेलर से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कहानी, विठाबाई के किरदार और उनके संघर्षों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आएगी.

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘ईठा’ की रिलीज डेट में पहले बदलाव किया जा चुका है. फिल्म को शुरुआत में 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी. अब यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आने वाली है. श्रद्धा कपूर के प्रशंसक लंबे समय से उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में साल के आखिर में उनकी वापसी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

‘स्त्री 2’ के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर की पिछली रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ थी, जो अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में आई थी. हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘स्त्री 2’ ने दुनियाभर में लगभग 857 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

अब करीब दो साल बाद श्रद्धा कपूर ‘ईठा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस बार उनका किरदार पिछली फिल्मों से काफी अलग है. लावणी डांसर विठाबाई की भूमिका में श्रद्धा को देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है. फिलहाल सभी की निगाहें 30 अक्टूबर को आने वाले ट्रेलर पर हैं.

ये भी पढ़ें- KING: ‘छम्मक छल्लो’ की यादें होंगी ताजा! फिल्म ‘किंग’ में फिर साथ थिरकेंगे शाहरुख-करीना, गाने की शूटिंग शुरू