संजय राउत का बड़ा दावा, उन्मेश पाटील अपने साथियों के साथ BJP छोड़ शिवसेना(UBT) होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई हैं. इसी बीच NDA शासित महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य से बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र बीजेपी ((Maharashtra BJP) को बड़ा झटका लग सकता है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है.

संजय राउत का बड़ा दावा, उन्मेश पाटील अपने साथियों के साथ BJP छोड़ शिवसेना(UBT) होंगे शामिल
संजय राउत/ Photo

Unmesh Patil Join Shivsena (UBT)

मुंबई:
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई हैं. इसी बीच NDA शासित महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य से बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र बीजेपी ((Maharashtra BJP) को बड़ा झटका लग सकता है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता उन्मेश पाटिल (Unmesh Patil) अपने साथियों के साथ शिवसेवा (यूबीटी) में शामिल होंगे. 


पतझड़ नहीं पूरा पेड़ टूटने वाला - संजय राउत 

महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है, "आज 12 बजे मातोश्री पर कार्यक्रम होगा जहां उन्मेश पाटील अपने सभी साथियों के साथ शिवसेना (UBT) में शामिल होंगे" उन्होंने आगे कहा, 'ये पतझड़ नहीं है यहां पूरा पेड़ ही टूटने वाला है. जड़े ED-CBI की हैं वे गिरने वाला है'

48 सीटों वाले महाराष्ट्र का राजनीतिक समीकरण 

बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है. राज्य में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (पवार गुट) की एनडीए सरकार है. विपक्ष में महाविकास अघाड़ी गठबंधन हैं. इसमें कांग्रेस, शिवसेना(यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी शामिल है. अगर उन्मेश पाटिल शिवसेना(यूबीटी) में शामिल होते हैं, तो लोक चुनाव से ठीक पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है.

यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal Health: अस्वस्थ हैं CM केजरीवाल, गिफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा वजन