Samajwadi Party in meerut candidate
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी एक बार फिर मेरठ ( Samajwadi Party in meerut candidate) की सीट से उतारे गए उम्मीदवार को बदल सकती है. इस सीट से पार्टी ने अतुल प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया था. लेकिन अब ऐसी चर्चा जोरों पर है कि पार्टी अब उनका टिकट काट सकती है. उनकी जगह योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को मेरठ से टिकट दिया जा सकता है. फिलहाल इस संबंध में पार्टी ने इसपर आधिकारीक जानकारी नहीं दी है. लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी ऐसा कर सकती है. वहीं आज नामांकन का आखिरी दिन है. सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई है कि आखिर पार्टी इस सीट से किसे प्रत्याशी बनाती है.
टिकट कटा तो देंगे इस्तीफा
वहीं बुधवार को पार्टी विधायक अतुल प्रधान नामंकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे. उन्होंने सियासी गलियारों में चल रही टिकट कटने की चर्चा पर कहा कि यदि उनका टिकट कटा तो वह समाजवादी पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. हालांकि ताजा जानकारी की बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि जो राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय होगा उन्हें वह स्वीकार है! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे.
जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे ! #जय_भीम #जय_समाजवाद #इंक़लाब_ज़िंदाबाद
— Atul Pradhan (@atulpradhansp) April 4, 2024