Aaj Ka Rashifal: 25 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में नए बदलाव और संभावनाओं के संकेत दे रही है. कहीं करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, तो कहीं आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. कुछ जातकों को पुराने प्रयासों का लाभ मिल सकता है, जबकि रिश्तों और पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेने की सलाह रहेगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है. सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ सकता है. कारोबार में चली आ रही परेशानियां कम होंगी और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान बढ़ाने वाला दिन रहेगा. आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. किसी सामाजिक या खास कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां आपकी अलग पहचान बनेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और पुरानी दूरियां कम हो सकती हैं. हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है. खान-पान में लापरवाही से बचें और ज्यादा तला-भुना भोजन न करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने काम पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी. छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करें. दूसरों की नकारात्मक बातों से प्रभावित होने के बजाय अपनी सकारात्मक सोच बनाए रखें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा, हालांकि किसी करीबी के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है. वहीं, लंबे समय से अधूरी कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रह सकता है. परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग स्थिति को संभालने में मदद करेगा. मां के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. ऐसे में बहस करने के बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहेंगे और सफलता भी हासिल कर सकते हैं. कारोबार में किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी की शुरुआत होने के योग हैं. संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. हालांकि किसी बड़े निवेश या जोखिम भरे सौदे में जल्दबाजी न करें. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. घर या वाहन खरीदने की दिशा में भी प्रगति संभव है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा. कुछ नया शुरू करने या कारोबार में बदलाव करने का विचार आगे बढ़ सकता है. विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर भी काम शुरू हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा और परीक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. आपकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के संकेत हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और सकारात्मक माहौल से भरा रहेगा. परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण फैसलों में मदद करेगा. अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, ऐसे में जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें. आय बढ़ाने का कोई अतिरिक्त जरिया भी सामने आ सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. सोच-विचार और समझदारी के साथ उठाया गया कदम आपके लिए बेहतर साबित होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सामान्य की जा सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार आने से माहौल खुशनुमा होगा. भाई-बहनों का साथ भी आपको मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है. विरोधियों से सावधान रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी हर किसी से साझा न करें. अगर नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो दस्तावेज और कानूनी प्रक्रिया अच्छी तरह जांच लें. शेयर बाजार में लाभ के अवसर बन सकते हैं, लेकिन जोखिम को समझकर ही निवेश करें. दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. काम के दौरान तकनीकी परेशानी या छोटी बाधा आपकी गति प्रभावित कर सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश न करें. बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें. जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करना न भूलें. इससे रिश्ते में भरोसा और मजबूती बनी रहेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. किसी पुराने कानूनी मामले में भी राहत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा. कोई दोस्त मदद की उम्मीद लेकर आपके पास आ सकता है और उसकी सहायता करने से आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कामकाज में सुधार होने से तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी. जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने से मन का बोझ हल्का होगा. संतान के करियर को लेकर कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है. घर की मरम्मत या रिनोवेशन की योजना बन सकती है, हालांकि इसके चलते खर्च बढ़ने के भी संकेत हैं.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कर लें नोट