Narendra Modi के यूट्यूब पर फॉलोअर्स 2 करोड़ के पार, जानें PM से कितना दूर हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Prime Minister Narendra Modi Youtube Followers ताजा सर्वे के मुताबिक, यूट्यूब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर 2 करोड़ के पार चले गए हैं. इसके साथ ही यूट्यूब पर फॉलोवर्स के मामले में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. 

Narendra Modi के यूट्यूब पर फॉलोअर्स 2 करोड़ के पार, जानें PM से कितना दूर हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Prime Minister Narendra Modi Youtube Followers प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर दावा किया गया था कि नरेंद्र मोदी पहल करें तो वह रुकवा सकते हैं. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के कई नेता नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं. इसी साल  9 और 10 सितंबर नई दिल्ली में जी-20 के सफल आयोजन के चलते पूरी दुनिया ने नरेंद्र मोदी की काबिलियत को माना. इस बीच एक ताजा सर्व से नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में खुशी की लहर है. ताजा सर्वे के मुताबिक, यूट्यूब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर 2 करोड़ के पार चले गए हैं. इसके साथ ही यूट्यूब पर फॉलोवर्स के मामले में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. 

FB पर फॉलोअर्स की संख्‍या 48 मिलियन

यहां पर बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूट्यूब के अलावा, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X और इंस्‍टाग्राम के अलावा फेसबुक पर भी मौजूद हैं और इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया X (PM Modi Twiiter) पर 94 मिलियन फॉलोअर हैं. उधर, इंस्‍टाग्राम की बात करें तो वहां 82.7 मिलियन फॉलोअर हैं. फेसबुक पर यह संख्‍या 48 मिलियन है. 

यूट्यूब पर जानें किस दिग्गज के कितने फॉलोवर्स

  • नरेद्र मोदी: 2 करोड़ (प्रधानमंत्री, भारत)
  • रेसेप तैय्यप एर्दोगान : 4.19 लाख (मिश्र के राष्ट्रपति)
  • अरविंद केजरीवाल : 6 लाख (दिल्ली के मुख्यमंत्री)
  • जो बाइडेन 7.94 लाख (राष्ट्रपति, अमेरिका)
  • वलोदिमीर जेलेंस्की: 11 लाख (राष्ट्रपति, यूक्रेन)
  •  लूला डी सिल्वा 13.6 लाख (राष्ट्रपति, ब्राजील)
  • डोनाल्ड ट्रंप : 27.8 लाख (पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका)
  • राहुल गांधी : 35.1 लाख (पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस)
  • जैर बोलसोनारो : 64 लाख (पूर्व राष्ट्रपति, ब्राजील)

दिसंबर के पहले सप्ताह में हासिल की थी बड़ी उपलब्धि

पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर्स, वीडियो व्यूज के और क्वालिटी के मामले में भी राजनीतिक नेताओं में सबसे आगे है.नरेंद्र मोदी YouTube पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं. दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मॉर्निंग कंसल्ट की ओर कराए गए एक सर्वे में सामने आया था कि नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8वे स्थान पर हैं, जबकि इटली की पीएम खूबसूरत जार्जिया मैलोनी को छठवीं रैंक मिली.  वहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूचना में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अव्वल यानी पहले स्थान पर है.  यहां पर बता दें कि मार्निंग कंसल्ट की ओर से सितंबर महीने में हुए सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे विश्वसनीय नेता बताया था.