BJP Foundation Day
नई दिल्ली। देश की सत्तारुढ़ पार्टी बीजेपी का आज स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. आज की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है‘
पीएम मोदी ने एनडीए को लेकर भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'हमें NDA का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है. NDA एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है. हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा.'
पिछले 1 दशक में विकसित भारत की नींव रखी
उन्होंने आगे कहा 'देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है. मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके. मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं.'
बीजेपी का 45वां स्थापना दिवस
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीजेपी देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी 6 मार्च यानी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है. इसको लेकर देशभर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष तैयारियों का आयोजन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha 2024 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, '5 न्याय' समेत आरक्षण की सीमा 50 फीसदी करने की बात