'मोदी हिंदू नहीं हैं'- लालू यादव के इस बयान के विरोध में BJP नेताओं ने PM Modi के समर्थन में X पर बदला अपना बायो

'मोदी हिंदू नहीं हैं'- लालू यादव के इस बयान के विरोध में BJP नेताओं ने PM Modi के समर्थन में X पर बदला अपना बायो

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जन विश्वास रैली में पार्टी सुप्रीमो लालू यादव मोदी के हिंदू न होने लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेताओं ने मोदी के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए एक्स पर अपना बायो बदल लिया है. भाजपा नेता और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू यादव के बयान को निचले स्तर का बताया है.

राजद प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना बायो बदल लिया है.

गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में राजद की 'जन विश्वास महारैली' में बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक दिन पहले कहा, "ये मोदी क्या है?...ये नरेंद्र मोदी आजकल 'परिवारवाद' पर हमला कर रहे हैं. आपको यह बताना चाहिए कि आपके परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ? अधिक संतान होने वाले लोगों को वह (पीएम मोदी) कहते हैं कि यह परिवारवाद है, परिवार के लिए लड़ रहे हैं. आपका कोई परिवार नहीं है...आप हिंदू भी नहीं हैं. प्रत्येक हिंदू अपनी मां की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए अपना सिर और दाढ़ी बनवाता है. जवाब दीजिए कि आपने अपने बाल और दाढ़ी क्यों नहीं बनवाए?..."

यह भी पढे़ं : आतिशी ने दिल्ली का 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया, कहा- रामराज्य पर आधारित, महिलाओं को मिलेंगे 1,000 रुपये

भाजपा ने कहा इंडी गठबंधन सबको बांट कर देखता है

वहीं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कल लालू प्रसाद यादव द्वारा एक बहुत ही निचले स्तर के शब्द प्रयोग किए गए हैं, जो बहुत ही दुखद और कष्टकारक है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार के विषय में बात कही. पीएम नरेंद्र मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है...जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वह सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. ये उनका परिवार है... जब उन्होंने खुद को देश के लिए समर्पित करने के लिए अपना परिवार छोड़ा, उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है."

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीएम मोदी हिंदू नहीं हैं. INDI गठबंधन के लिए कोई हिंदू नहीं है. उनके लिए हिंदू पिछड़े, दलित, सवर्ण, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मराठी, पंजाबी, बंगाली और यहां तक ​​कि हिंदी भी हैं, लेकिन हिंदू नहीं हैं क्योंकि वे भारत को टुकड़ों में देखना चाहते हैं. एक परिवार ने राजनीति में आने के लिए देश को विभाजित किया और आज वे उन लोगों के साथ खड़े हैं जो भारत को विभाजित करना चाहते हैं ताकि उन्हें देश के कम से कम एक हिस्से पर शासन करने का मौका मिल सके.”

यह भी पढ़ें: CM मान ने बाजवा पर कसा तंज, कहा- वह चाहें तो आधा घंटा कुर्सी पर बैठने की फीलिंग ले लें, जनता नहीं देने वाली