2024 लोकसभा चुनाव में किस राजनीतिक दल की होगी जीत? कौन बनेगा पीएम? जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दी 'भविष्यवाणी'

Ram Mandir Rambhadracharya जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने मीडिया से बातचीत में ठसक के साथ कहा कि मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है और मैं वहां (अयोध्या) अवश्य जाऊंगा.

2024 लोकसभा चुनाव में किस राजनीतिक दल की होगी जीत? कौन बनेगा पीएम? जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दी 'भविष्यवाणी'

Ram Mandir Rambhadracharya उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम मंदिर निर्माण का प्रथम चरण का कार्य पूरा होने को है. इसको लेकर तैयारी भी जोरों पर है. तय कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे विशाल रामलला के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होना है. शुभ मुहूर्त की बात करें तो इसके लिए 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट का समय तय किया गया है. राम मंदिर का उद्घाटन अभिजीत मुहूर्त में होगा. सिर्फ 86 सेकेंड में राम मंदिर का उद्घाटन होना है. इस बीच राम मंदिर पर तुलसी पीठाधीश्वर के जगदगुरु रामभद्राचार्य का कहना है कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय नरेंद्र मोदी जी को ही जाएगा.

मुझे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण आया, मैं जाऊंगा

जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने मीडिया से बातचीत में ठसक के साथ कहा कि मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है और मैं वहां (अयोध्या) अवश्य जाऊंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर का बनना उतना ही सुखद है जितना त्रेता में भगवान श्रीराम के आगमन पर लोगों में हर्ष हुआ था. उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिभा भगवान राम के काम आयी, इसलिए मैं बहुत आनंदित हूं. बता दें कि राम मंदिर मामले में श्री रामभद्राचार्य ने भी अहम गवाही दी थी, जिसका इस केस पर बड़ा असर हुआ था. 

मोदी फिर बनेंगे पीएम 

श्री रामभद्राचार्य ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में तत्कालीन केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है. उसके प्रयास से ही यह संभव हुआ है. साथ ही उन्होंने फिर कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंठन फिर जीतेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार रिकॉर्ड जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे.   साथ ही यह भी कहा कि राम मंदिर का श्रेय नरेंद्र मोदी को जाएगा, क्योंकि उन्होंने हमारी सहायता की थी. 

सोनिया ने किया था मंदिर निर्माण का विरोध
श्री रामभद्राचार्य ने इस बातचीत यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माणा का विरोध किया था. सोनिया को कुछ पता नहीं है, लेकिन मनमोहन सिंह को ऐसा नहीं कहना चाहिए था. सोनिया गांधी कहती थीं कि गन्ना बोया थाय. उनको कुछ नहीं पता. हमने और संतों ने आंदोलन किया, जिसमें केंद्र सरकार की मदद मिली. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए अच्छा काम हो रहा है. जगत गुरु रामभद्राचार्य ने बातचीत के अंत में कहा कि अयोध्या का काम पूर्ण है और अब काशी-मथुरा की बारी है. 

यहां पर बता दें कि अयोध्‍या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजन के पश्चात 23 जनवरी से 48 दिनों की पूजा राम मंदिर परिसर में होगी. इसके बाद 48 दिनों की इस पूजा को मंडल पूजा कहा गया है  और 23 जनवरी से यह पूजा प्रारंभ होगी जो मार्च तक चलेगी.