PM modi threat
कर्नाटक से पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी ( PM modi threat) को लेकर चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यादगिरी जिले के रंगापेट के रहने वाले मोहम्मद रसूल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है, मामला उजार होते ही शख्स के खिलाफ विभीन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में वह शख्स धमकी ( PM modi threat) देते हुए यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो वह पीएम मोदी को जान से मार देगा. इतना ही नहीं वीडियो में आरोपी शख्स तलवार लहराते हुए भी नजर आ रहा है. मामला सामने आते ही पुलिस ने शख्स के खिलाफ IPC की कई धारा 505(1), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की हैदराबाद, यादगिरी जिले में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
उत्तर प्रदेश CM को भी मिली थी धमकी
इससे पूर्व में उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यानाथ को भी 2 मार्च को जान से मारने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरु कर दिया है.
MP News: कांग्रेस के इस पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान, जानें ऐसा क्या है खास