बनारस में पीएम मोदी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा - महिला आरक्षण का लक्ष्य मैं पूरा करके ही रहूंगा

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में लगभग 6350 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

PM Modi speech in Varanasi at Nari Shakti Vandan Sammelan
Image Source: Social Media

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में लगभग 6350 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 163 योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही पंडाल में "हर-हर महादेव" और "मां गंगा" के जयघोष गूंज उठे, जिससे माहौल में जोश और उत्साह की लहर दौड़ गई. 

"हमारी काशी दिव्य शक्तियों की भूमि"

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण लागू कराना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमारी काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है. पीएम ने कहा कि इस अवसर को बहन बेटियों ने दिव्य बना दिया. दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है. आज नारी शक्ति वंदन के साथ विकास का उत्सव है. भारत को विकसित बनाने का मिशन चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है. ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है. पीएम ने कहा कि हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं. काशी के सांसद के तौर पर, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. पीएम मोदी ने कहा यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना.

"कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा"

पीएम मोदी ने कहा अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा. इस लक्ष्य को मैं हर हाल में पूरा करके ही रहूंगा.

ये भी पढ़ें: कभी ADM तो कभी SDM... बरेली में IAS बनकर ठगी करने वाली 2 बहनें गिरफ्तार, कैसे हुआ खुलासा?