अब पंजाब में 829 मोहल्ला क्लीनिक हुए, अरविंद केजरीवाल और CM मान ने 165 नए क्लीनिक किए शुरू

अब पंजाब में 829 मोहल्ला क्लीनिक हुए, अरविंद केजरीवाल और CM मान ने 165 नए क्लीनिक किए शुरू

जालंधर : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में 165 और मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की है. अरविंद केजरीवाल और सीएम मान जालंधर पहुंचकर इसकी शुरुआत की. अब राज्य कुल मोहल्ला क्लीनक 829 हो गए हैं. केजरीवाल ने इसे एक क्रांति बताया.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि पंजाब में एक साथ 165 mohalla clinics शुरू होने जा रहे हैं 75 साल में पंजाब ने ऐसा development आजतक नहीं देखा है अब तक पंजाब में कुल 829 मोहल्ला क्लिनिक शुरू हो चुके हैं."

इस दौरान सीएम मान ने कहा पहले लोगों को दूसरे इलाके में इलाज के लिए क्लीनिक पर जाना पड़ता था अब हर इलाके में मोहल्ला क्लीनिक हैं. पंजाब में अब तक 829 क्लीनिक खुल चुके हैं. मान ने कहा कि जितने ज्यादा क्लीनिक होंगे डॉक्टरों को मरीजों को चेक करने का उतना अच्छा समय मिलेगा.

सीएम बोले फ्री मिलेंगी दवाइयां, अस्पताल में न होने पर डॉक्टर खुद मंगवा कर देगा

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है. अस्पतालों में दवाई मुफ्त मिलेगी और मरीजों को दवाइयां लेने के लिए बाहर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. अगर मरीज को लिखी दवाई अस्पताल में नहीं मिलती है तो उसे डॉक्टर खुद मंगवा कर देगा, मरीज को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही हर अस्पताल में एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध होंगी. अगर किसी अस्पताल में ये मशीनें नहीं होंगी तो मरीज की जांच प्राइवेट अस्पताल में कराई जाएगी, जिसका सारा खर्चा पंजाब सरकार देगी. 

केंद्र पर 8 हजार करोड़ का फंड रोकने का आरोप

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारा 8 हजार करोड़ रुपए का फंड रोक रखा है, फिर भी हमने नहीं कहा कि खजाना खाली है. सीएम ने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा एमपी को जीत दिलाओ ताकि केंद्र पर दबाव बना सके. उन्होंने कहा कि अफसरों से हर महीने फीडबैक लिया जा रहा है, घोटाला होने का सवाल ही नहीं है. सीएम मान कहा कि जालंधर मीडिया राजधानी है, यहां पर कोई बात छुप नहीं सकती. सब कुछ सामने आ ही जाता है. इस दौरान सीएम मान ने बताया कि कल को स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन कर रहे हैं. ये स्कूल लुधियाना के इंद्रा पुरी में जोकि काफी गरीब बस्ती है वहां पर खुल रहा है. बड़ी बात ये है कि पंजाब का पहला स्कूल है, जहां पर स्वीमिंग पुल हैं बनाया गया है.

सीएम मान ने पंजाब की वेरका कंपनी को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि अब पंजाब का दूध, पनीर, दहीं व पिन्नियां दिल्ली में भी बिकेंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में वेरका के बूथ खुलेंगे, इसका नाभा हाउस में हैडआफिस बना दिया है. दिल्ली में एमसी ने लिखित दे दिया है कि 100 से 150 तक वेरका बूथ खोल सकेते हैं. अब दिल्ली में भी वेरका प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे. 

पंजाब के मोहाली में ट्रांसजेंडर का शगुन फिक्स, बच्चे के जन्म पर 2100 और शादी की बधाई पर 3100 रुपये