Noida: जेवर एयरपोर्ट को मिला एरोड्रोम लाइसेंस, जल्द शुरू हो सकेंगी उड़ानें, जानें कब होगा उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी बाधा अब दूर हो गई है. भारतीय विमानन क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है, क्योंकि अब एयरपोर्ट को डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है.

Noida Jewar Airport gets aerodrome license flights to begin soon
Image Source: Social Media

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी बाधा अब दूर हो गई है. भारतीय विमानन क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है, क्योंकि अब एयरपोर्ट को डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है. इसके साथ ही एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता लगभग पूरी तरह से साफ हो गया है. अब इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है, और इसके उद्घाटन की तारीख की भी घोषणा होने की संभावना है.

एयरड्रोम लाइसेंस की लंबी प्रतीक्षा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में कई वर्षों का समय लगा, और अब वह अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. पहले रनवे के तैयार होने के बाद एयरपोर्ट के संचालन के लिए एयरोड्रम लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा था. यह लाइसेंस मिलने से पहले सुरक्षा से जुड़ी जरूरी मंजूरी भी प्राप्त की जा चुकी थी. अब डीजीसीए द्वारा एयरोड्रम लाइसेंस जारी किए जाने के बाद इस एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत की राह में आखिरी रुकावट भी दूर हो गई है.

सुरक्षा मंजूरी के बाद मिली एयरोड्रम लाइसेंस की मंजूरी

पिछले कुछ दिनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दो बड़ी मंजूरियां मिलीं. सबसे पहले एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर एंटी हाईजैकिंग योजना को मंजूरी दी गई, और इसके कुछ ही समय बाद डीजीसीए ने एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया. अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच करीब चार महीने तक की गई. इन सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों के पूरे होने के बाद एयरपोर्ट को अपनी अंतिम मंजूरी मिल गई.

नवरात्रि में हो सकता है उद्घाटन

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा? अधिकारियों के अनुसार, इस एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च के अंत तक किया जा सकता है. यदि ऐसा हुआ, तो नवरात्रि के दौरान इसका उद्घाटन हो सकता है, जो कि एक शुभ अवसर माना जाएगा. पीएमओ कार्यालय से जल्द ही इसकी तारीख का ऐलान किया जा सकता है.

उद्घाटन पर होगी बड़ी जनसभा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जब होगा, तब यह एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा. उद्घाटन समारोह में कई बड़े नेता और राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहेंगे, जिसमें यूपी के लखनऊ समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसके साथ ही उद्घाटन के मौके पर एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों के लोग और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. चुनावी दृष्टिकोण से, 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इस उद्घाटन को बीजेपी एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना सकती है. एयरपोर्ट का उद्घाटन यूपी के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा.

ये भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी संग खेली होली, पति ने किया विरोध, फिर वाइफ ने किया ऐसा कांड, जानकर कांप उठेगी रूह