NEET UG Paper Leak Case : पेपर लीक केस में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित! | Breaking News

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने 14 आरोपियों को बनाया नामजद, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, 18 नवंबर को आएगा फैसला.

Bharat 24

NEET UG पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोप तय करने के मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला लिया. अब 18 नवंबर को कोर्ट आरोप तय करने के संबंध में अपना आदेश सुनाएगा. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 14 आरोपियों को नामजद किया है.

नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय किए जाने को लेकर अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. अब सभी की नजरें 18 नवंबर पर टिकी हैं, जब अदालत इस संबंध में अपना आदेश सुनाएगी. इसके बाद ही मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें- Cyclone Arnab Alert: समुद्र में न जाएं मछुआरे! तूफान अर्नव पर प्रशासन अलर्ट | Breaking News