भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट पेश किया है। लगातार एंकल इंजरी से जूझ रहे गेंदबाज ने अपनी हेल्थ संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। शमी ने कहा कि पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्हें कुछ और समय की आवश्यकता होगी। इस संबंध में सोमवार को उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा किया गया है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अपने सोशल मीडिया हैंडल से शमी ने पोस्ट करते हुए कहा कि , 'अभी-अभी मेरी अकिलीज़ टेंडन की एड़ी का सफल ऑपरेशन हुआ है! ठीक होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने का इंतजार कर रहा हूं।' इस समय इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच सीरीज का टेस्ट मैच जारी है। शमी इस सीरीज से भी बाहर हैं।
क्या IPL 2024 खलेंगे शमी ?
अभी हालहीं में शमी के आईपीएल से बाहर होने की जानकारी सामने आई थी। इसके पीछे का कारण उनकी एंकल सर्जरी ही थी। गुजराट टाइटंस की टीम को खिलाड़ी के बाहर हो जाने से बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि टीम को इस बार उनकी कमी और भी अधिक खलने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकी शमी से पहले स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी IPL 2024 से अपना नाम बाहर कर लिया है। हालांकि अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट तो शमी ने साझा कर दिया है। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई कि आखिर वह कब तक टीम में वापसी करने वाले हैं।
India Vs England Test Match: 'टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख होनी चाहिए..', रोहित का श्रेयस- ईशान पर तंज