Om Birla Met Tarique Rahman: बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो गया है. हाल ही में हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल किया. करीब दो दशक बाद पार्टी फिर से सत्ता में लौटी है.
BNP के नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. वे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं. शपथ ग्रहण समारोह ढाका के जतिया संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया.
Just concluded a constructive meeting with Prime Minister of Bangladesh @trahmanbnp
— Om Birla (@ombirlakota) February 17, 2026
I handed over a personal letter from Prime Minister @narendramodi conveying his wishes to PM Rahman and inviting him to visit India at the earliest convenience.
I extended warm congratulations… pic.twitter.com/gFNqLmnxsT
शपथ समारोह में शामिल हुए ओम बिरला
भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में शामिल हुए. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें पद संभालने पर बधाई दी. ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया एक व्यक्तिगत बधाई पत्र भी तारिक रहमान को सौंपा. इस पत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत रिश्तों और सहयोग की भावना का जिक्र किया गया.
भारत आने का दिया निमंत्रण
मुलाकात के दौरान ओम बिरला ने तारिक रहमान को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे. ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नई सरकार के शपथ समारोह में शामिल होकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील विकास के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा.
सहयोग बढ़ाने पर जोर
दोनों नेताओं ने बैठक में भारत और बांग्लादेश के लोगों के हित में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने व्यापार, सुरक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही. नई सरकार के गठन के साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस साथ मिलकर बनाएगा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर... पीएम मोदी का बड़ा ऐलान