नई दिल्ली, पॉलिटिक्स डेस्क : वर्ष 2001 में हुए संसद पर हमले की बरसी पर बुधवार (13 दिसंबर) को शीतकालीन सत्र के दौरान एक युवक पार्लियामेंट की दर्शक दीर्घा (audience gallery) से कूदकर नीचे आ गया था. संसद में बैठे सांसद कुछ समझ पाते कि दूसरा युवक भी जंप लगाकर नीचे आ गया. इसके बाद युवक एक डेस्क से दूसरी डेस्क पर छलांग लगाते हुए आगे बढ़ने लगे. वहीं, सांसद उन्हें दबोचते उससे पहले उन्होंने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे कर दिया. इसके बाद कुछ ही संसद के भीतर धुआं-धुआं हो गया.
उधर, दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और युवती ने उसी समय गैस का छिड़काव किया और इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की. इसके चलते पूरे संसद परिसर में हंगामा मच गया. पुलिस के मुताबिक, इस पूरी वारदात को अंजाम देने वालों में कुल 6 युवक शामिल थे. संसद परिसर में मौजूद चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सीटों पर जंप करने वालों के नाम सागर और मनोरंजन हैं, वहीं बाहर हंगामा करने वालों के नाम नीलम और अमोल हैं. वहीं, विक्की शर्मा नाम के शख्स को भी हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही विक्की शर्मा की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है. विक्की शर्मा चारों आरोपियों का दोस्त बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया के जरिये मिले थे
बताया जा रहा है कि चारों का एक-दूसरे से कोई पुराना परिचय नहीं है, बल्कि चारों सोशल मीडिया के जरिये मिले और फिर संसद परिसर में हंगामा करने की पूरी योजना बनाई. यहां पर बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के मैसूर (कर्नाटक) से सांसद के अतिथि के रूप में सागर शर्मा आया था और लोकसभा के अंदर स्मोक अटैक कर दिया. संसद में मौजूद सांसदों में शामिल मलूक नागर के मुताबिक, बुधवार के दोपहर में करीब एक बजे के आसपास सागर और मनोरंजन सार्वजनिक गैलरी से चैंबर में अचानक कूद गए और स्मोक अटैक कर दिया.
जींद की रहने वाली है नीलम
सांसद पर हमला करने वाली लड़की नीलम देवी जींद के घसों गांव की रहने वाली है. उसकी मां का कहना है कि नीलम दो दिन पहले घर पर ही थी और वह फिलहाल हिसार में पढ़ाई करती है. वह घर से जब गई तो हिसार जाने की बात कह के गई थी. उधर, भाई का कहना है के वो किसान आंदोलन के साथ जुड़ी रहीं थी और छात्रों की अवाज बुलंद करने का काम किया है.
टीचिंग लाइन में जॉब के लिए पढ़ाई करती थी
परिवार का का कहना है कि पहले भी नीलम टीचिंग लाइन में HTET का एग्जाम दे चुकी है. भाई का दावा है कि वो किसी पार्टी से जुड़ी नहीं रहीं है. उधर, संसद पर हमले में शामिल सागर शर्मा मैसूर का रहने वाला है और बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि दूसरा शख्स मनोरंजन भी मैसूर का ही निवासी है. संसद भवन के बाहर महिला के साथ पकड़े गये आरोपी का नाम अमोल शिंदे है उसकी उम्र 25 साल है. महिला नीलम हिसार की रहने वाली है. जब उसको गिरफ्तार किया गया तो वह लगातार भारत माता की जय के नारे लगा रही थी. उधर, अन्य आरोपी अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है.