Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में PM मोदी की चुनावी रैली आज, गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे मौजूद

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है. पीएम मोदी जोरो शोरों के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. आज अंबिकापुर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान पीएम के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

Lok Sabha Elections 2024 pm modi rally in chattisgarh today hindi news
(PM Modi File Photo: ANI)

नई दिल्लीः आज पीएम मोदी अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचने वाले हैं. इस संबंध में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दें  अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सभा के लिए कॉलेज मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

जनसभा में होंगे इतने लोग

कहा जा रहा है कि इस जनसभा में 1 लाख से भी अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. इस क्रम में सभी व्यवस्थाएं की गई है. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 9 स्थल निर्मित किए गए हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस भी काफी सतर्क है. इस क्रम में पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है.

गृह मंत्री भी करेंगे जनता को संबोधित

आज पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. पीएम के संसंदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. मोतीझील मैदान में जनसभा भी करेंगे. पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से भी जानकारी लेंगे.

BJP कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

पीएम मोदी आज वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन करने वाले है. वहीं आज शाम 5 बजे गृह मंत्री भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयर्पोर्ट पर पहुंचने वाले हैं.

इस रास्ते से मिलेगा प्रवेश

इस जनसभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए प्रवेश मार्ग भी तय किया गया है. यानी तय किए हुए मार्ग पर से ही प्रवेश की अनुमति मिलने वाली है. आमजनता के लिए माता राजमोहनी देवी भवन के सामने मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है. उक्त प्रवेश द्वार का उपयोग कर आमनागरिक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश एवं बाहर निकल सकते हैं. वीआइपी एवं आमनागरिक सभास्थल में प्रवेश हेतु इंडस्ट्रियल एरिया रोड स्थित प्रवेश द्वार का उपयोग करेंगे.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद सीट से ओवैसी ब्रदर्स आमने-सामने, जानें AIMIM की रणनीति