कौन हैं डॉ. प्रेमचंद बैरवा; आखिर क्यों बीजेपी ने बनाया उन्हें डिप्टी सीएम; जानिए संपत्ति समेत अन्य जानकारी

कौन हैं डॉ. प्रेमचंद बैरवा; आखिर क्यों बीजेपी ने बनाया उन्हें डिप्टी सीएम; जानिए संपत्ति समेत अन्य जानकारी

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. उपमुख्यमंत्री पद के लिए प्रेमचंद्र बैरवा और दीया कुमारी का चयन किया गया है. जल्द ही भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. ऐसे में आज हम जानेंगे कि कौन हैं प्रेमचंद्र बैरवा जो राजस्थान के डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं. 

कांग्रेस के हजारी लाल को 33,720 वोटों के अंतर से हराया

प्रेमचंद्र बैरवा राजस्थान की दूदू विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हैं. उन्होंने 2018 में अपनी हार के बाद वापसी की है. 49 वर्षीय विधायक ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 35,743 वोटों के मामूली अंतर से हराकर सीट जीती थी. इससे पहले, बैरवा ने 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार हजारी लाल नागर को 33,720 वोटों के अंतर से हराकर दूदू निर्वाचन क्षेत्र जीता था. हालांकि, वह 2018 में दूदू निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बाबू लाल नागर से 14,779 वोटों के अंतर से हार गए.

बैरवा को पार्टी की राजस्थान इकाई का दलित चेहरा माना जाता है. बैरवा के पास राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी की डिग्री है. खेती और व्यापार उनका व्यावसायिक व्यवसाय है. आपको बता दें कि प्रेमचंद्र बैरवा साफ छवि वाले नेता माने जाते हैं. नए डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है. इन पर देनदारियां भी शून्य हैं.

कितनी है संपत्ति

प्रेमचंद्र बैरवा की चल संपत्ति 37 लाख 59 हजार 769 रुपये है। अचल संपत्ति की बात करें तो 3 करोड़ 51 लाख 02 हजार रुपये है। उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 88 लाख 61 हजार 769 रुपये है. 

कौन हैं Bhajan Lal Sharma? पहली बार चुने गए विधायक, अब सीधे सीएम, जानिये खूबियां