Jailer 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार

Jailer 2 Advance Booking: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है.

jailer-2-advance-booking-crosses-40-crore-before-release-worldwide
Image Source: Social Media

Jailer 2 Advance Booking: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े चर्चा में आ गए हैं. 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों समेत 42.61 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी. 

वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.91 करोड़ रुपये रहा. फिल्म के लिए 15 से 18 अक्टूबर तक के शोज की बुकिंग हुई है. शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि रजनीकांत की यह फिल्म ओपनिंग डे पर नया रिकॉर्ड बना सकती है.

तमिलनाडु में रजनीकांत का जबरदस्त क्रेज

‘जेलर 2’ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह तमिलनाडु में देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 10,266 शोज के लिए 21.60 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे, जबकि ब्लॉक सीटों समेत यह रकम 24.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यहां फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35 फीसदी दर्ज की गई और 696 शोज पहले ही हाउसफुल हो चुके थे. केरल में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां 5,167 शोज के लिए 5.69 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई, जो ब्लॉक सीटों समेत 6.27 करोड़ रुपये है. केरल में ऑक्यूपेंसी 24 फीसदी रही और 48 शोज हाउसफुल हो गए.

चेन्नई में टिकटों की बिक्री ने चौंकाया

शहरों के हिसाब से देखें तो ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में चेन्नई सबसे आगे है. यहां फिल्म के लिए 12.79 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि बिना ब्लॉक सीटों के यह आंकड़ा 11.39 करोड़ रुपये रहा. चेन्नई में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 58 फीसदी तक पहुंच गई है. कुल 3,530 शोज में से 573 शोज हाउसफुल हो चुके हैं. चेन्नई के अलावा बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह नजर आ रहा है. एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को शानदार दर्शक मिल सकते हैं.

लाखों टिकट बिके, हजारों शोज के लिए बुकिंग

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ की टिकट बिक्री ने भी नया उत्साह पैदा किया है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के अब तक 19.38 लाख टिकट बिक चुके थे. ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर टिकटों की संख्या 22.12 लाख हो गई. देशभर में फिल्म की बुकिंग 21,731 शोज के लिए हुई थी, जिनमें से 760 शोज हाउसफुल हो चुके थे. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 29 फीसदी दर्ज की गई. रिलीज से पहले ही लाखों टिकटों की बिक्री रजनीकांत की लोकप्रियता और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को दिखाती है.

क्या ‘कुली’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘जेलर 2’?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘जेलर 2’ रजनीकांत की पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी? फिलहाल उनकी फिल्म ‘कुली’ के नाम पहले दिन 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का रिकॉर्ड बताया जा रहा है. ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके शानदार ओपनिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी और क्या ‘कुली’ का रिकॉर्ड टूटेगा, इसका फैसला रिलीज के बाद ही होगा. फिलहाल रजनीकांत के फैंस के बीच फिल्म का क्रेज और टिकटों की तेज बिक्री इसे रिलीज से पहले ही चर्चा में बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट! 12 दिन में 500 करोड़ पार, अजय देवगन ने फिर मचाया तहलका