हरियाणा को औद्योगिक विकास और निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का फोकस छोटे उद्योगों को मजबूत करने और उन्हें वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने पर है. MSME सेक्टर, रोजगार के नए अवसर, स्थानीय उत्पादों की पहचान और कारोबार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे राज्य की औद्योगिक रणनीति में अहम हैं.