Haryana Diary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित सीआईआई के पांचवें इनोवेटिव फार्मर्स मीट में कृषि के भविष्य को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि खेती में किसी भी नई तकनीक या इनोवेशन की असली सफलता तभी मानी जाएगी, जब उसका सीधा फायदा किसान की जेब पर दिखाई दे. तकनीक ऐसी होनी चाहिए, जिससे खेती की लागत कम हो, मेहनत घटे और किसान की आमदनी बढ़े.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी तकनीक की सफलता किसान के हिसाब-किताब में दिखाई देनी चाहिए. उनके मुताबिक, किसान के लिए वही तकनीक उपयोगी है, जो उसकी पहुंच में हो, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके और जिसकी मरम्मत की सुविधा गांव के आसपास ही उपलब्ध हो. उन्होंने कहा कि खेती को आधुनिक बनाने के साथ यह भी जरूरी है कि नई तकनीक किसानों के लिए व्यावहारिक और किफायती हो. सरकार का फोकस ऐसी कृषि व्यवस्था तैयार करने पर है, जिसमें तकनीकी बदलाव का सीधा लाभ किसान को मिले.
ये भी पढ़ें- Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में आधी रात बुलडोजर एक्शन! मदीना मस्जिद पर कार्रवाई से मचा हंगामा!