GT vs RR Qualifier-2: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब टीम का सामना क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.
एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे. उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बना दिए. इस पारी में उनके बल्ले से 12 छक्के और 5 चौके निकले. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव के अब 65 छक्के हो चुके हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड 59 छक्कों के साथ क्रिस गेल के नाम था.
ध्रुव जुरेल ने भी अहम योगदान देते हुए 21 गेंदों में 50 रन बनाए. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए. पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की.
अब सभी की नजरें गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले क्वालीफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं.
कब खेला जाएगा GT vs RR क्वालीफायर-2?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला शुक्रवार, 29 मई को खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही पहला क्वालीफायर जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना चुकी है.
कहां होगा मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह अहम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
मैच की टाइमिंग
GT vs RR क्वालीफायर-2 मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा.
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड
शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मानव सुथार, कोनोर एस्टरहुइजेन, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, अरशद खान और अशोक शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड
रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, डोनोवन फेरिरा (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), युद्धवीर सिंह, डसून शनाका, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, अमन राव, अमनजोत सिंह चहल, यश पुंजा, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, क्वेना मफाका और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस.
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इन राशियों का दिन रहेगा रोमांटिक, पार्टनर के साथ करें डिनर का प्लान, जानें अपना लव राशिफल