Mirzapur: The Movie का धांसू ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का जलवा!

Mirzapur The Movie Trailer: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. मच अवेटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया के अगले बड़े चैप्टर की पहली झलक देखने को मिली है.

Electrifying trailer of Mirzapur The Movie released Kaleen Bhaiya charisma to shine big screen
Image Source: Social Media

Mirzapur The Movie Trailer: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. मच अवेटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया के अगले बड़े चैप्टर की पहली झलक देखने को मिली है. भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी अब सीरीज की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है और इस बार भौकाल और भी बड़ा, दुनिया और भी ग्रैंड और दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे होने वाले हैं. मिर्जापुर का किंग, प्रिंस और शेर एक बार फिर लौट आए हैं और इस बार अपना भौकाल बड़े पर्दे पर दिखाने वाले हैं.

सीजन 1 की कहानी से आगे बढ़ते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फ्रेंचाइजी के कई पॉपुलर और आइकॉनिक किरदार एक बार फिर साथ नजर आएंगे, जिनमें कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित शामिल हैं. ट्रेलर दर्शकों को तुरंत उसी दुनिया में वापस ले जाता है, जिसे वे पसंद करते आए हैं. फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुकी इंटेंसिटी, डार्क ह्यूमर और आइकॉनिक डायलॉग्स के साथ इस बार कहानी का स्केल भी पहले से काफी बड़ा नजर आ रहा है.

इस नए चैप्टर के केंद्र में एक बार फिर गद्दी की लड़ाई है. कहानी में नए दावेदारों की एंट्री होती है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं. जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई बड़ी होती जाती है, ‘मिर्जापुर’ की दुनिया भी पूर्वांचल से आगे बढ़ती है और दर्शकों को रेगिस्तान समेत एक बड़े और नए सिनेमाई संसार में लेकर जाती है.

फिल्म में कई पुराने और पसंदीदा किरदारों की वापसी होगी, वहीं कुछ नए किरदार भी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे. इससे ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलर फ्रेंचाइजी और इसके बड़े पर्दे वाले चैप्टर के बीच कनेक्शन और मजबूत होता नजर आएगा.

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में अपना भौकाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी और इसे इस साल के सबसे बड़े थिएट्रिकल इवेंट्स में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत में नहीं होगी तेल और गैस की कमी! 41 देशों से खरीद रहा क्रूड ऑयल, रणनीतिक भंडार बढ़ाने की तैयारी