Weather Update: घने कोहरे के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर वालों की सुबह, चारों तरफ छाई धुंध; IMD ने जारी किया अलर्ट

Fog in Delhi NCR: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बढ़ते कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग का कहना है कि अभी ये स्थिति और ज्यादा बढ़ सकती है.

Weather Update: घने कोहरे के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर वालों की सुबह, चारों तरफ छाई धुंध; IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बुधवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई. चारों ओर सड़कों पर धुंध और धुआं (Dense Fog in Delhi-NCR) देखने को मिल रहा है. इस सीजन में पहली बार कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है. जिसकी वजह से सड़क पर गाड़ी चलाने के साथ-साथ चलने वालों को भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड भी कम हो गई है. ऐसे में ठंड भी अब अपना असर पूरी तरह दिखा रही है. 

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बढ़ते कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग का कहना है कि अभी ये स्थिति और ज्यादा बढ़ सकती है और गुरुवार को कोहरा बढ़ेगा. इससे पहले मंगलवार को भी घना कोहरा देखा गया था जिसकी वजह से कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हो गई थी. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

इन राज्यों में भी छाया घना कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब , उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया है. मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा और सुबह घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. वहीं हवा की गुणवत्ता (AQI) भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है और मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो सकता है.