Lok Sabha Elections 2024:
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी शुक्रवार यानी आज अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित होने वाला है. जानकारी के लिए बता दें कि इस घोषणापत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जारी करने वाले हैं.
6 अप्रैल को होगी जनसभाएं
बता दें कि 6 अप्रैल 2024 को हैदराबाद सहित जयपुर में कांग्रेस पार्टी की जनसभाएं प्रस्तावित हैं. इस सभा में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं. इस सभा में जयपुर रैली में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी
वहीं हैदराबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. वहीं इस संबंध में कांग्रेस का घोषणापत्र पांच न्याय पर आधारित होने वाला है. यह पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ होने वाले हैं.
घोषणापत्र में गारंटियां शामिल
पार्टी ने इस न्याय के तहत जातिगत जनगणना कराने के साथ-साथ आरक्षण सीमा को खत्म करने की गारंटी इस पत्र में दी है. वहीं किसान न्याय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को भी एक कानूनी दर्जा देने की बात की है. कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है. कांग्रेस ने 'श्रमिक न्याय' के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है. उसने 'नारी न्याय' के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी' गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं.
यह भी पढ़े: 'केजरीवाल आजादी की लड़ाई की तरह संघर्ष कर रहे', भगत सिंह-बीआर अंबेडकर के बीच केजरीवाल की तस्वीर पर बोली AAP