भीषण भूकंप से दहला कोलंबिया, चारों तरफ तबाही का मंजर, अब तक इतने लोगों की मौत

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 बताई गई है. तेज झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है. वहीं, 47 लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है.

Colombia rocked by massive earthquake scenes of devastation everywhere death toll so far
Image Source: Social Media

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 बताई गई है. तेज झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है. वहीं, 47 लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है.

भूकंप इतना तेज था कि लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा. इसके झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के अलावा पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए.

अलग-अलग एजेंसियों ने बताई अलग तीव्रता

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर यानी EMSC के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर करीब 115 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है.

वहीं, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है. कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने भी इसकी तीव्रता 7.4 बताई, लेकिन उसके मुताबिक भूकंप करीब 79 किलोमीटर की गहराई में आया.

इस तरह शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता और गहराई को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है. आगे जांच के बाद इन आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है.

बोगोटा तक महसूस हुए झटके

भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पालमार के पास बताया गया है. तेज झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. चोको प्रांत की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी के अनुसार, प्रांत की राजधानी क्विबडो में कई लोग घायल हुए हैं. यहां कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

स्थानीय अधिकारी फिलहाल प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं. प्रशासन की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि भूकंप से कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग प्रभावित हुए हैं.

पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

भूकंप का असर सिर्फ कोलंबिया तक सीमित नहीं रहा. इसके झटके पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए. राजधानी बोगोटा में भी लोगों ने तेज झटके महसूस किए. कई जगहों पर लोग डर की वजह से खुले इलाकों में चले गए. भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है कोलंबिया

कोलंबिया को दक्षिण अमेरिका के उन देशों में गिना जाता है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है. इसकी सबसे बड़ी वजह देश का टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित होना है.

कोलंबिया कई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं और बड़े फॉल्ट सिस्टम के पास स्थित है. जब इन प्लेटों में हलचल होती है, तो जमीन के अंदर दबाव पैदा होता है और भूकंप आ सकता है. कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, देश में अब तक 100 से ज्यादा बड़े और विनाशकारी भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं.

इन इलाकों में ज्यादा रहता है खतरा

कोलंबिया के एंडियन क्षेत्र, ईस्टर्न कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत तट के इलाके भूकंप के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं. इस बार आए तेज भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों की निगरानी की जा रही है. राहत और बचाव टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

ये भी पढ़ें- Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का खतरा, रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले जानें अपडेट