Bihar Politics: JDU का साथ छोड़ेंगे ललन सिंह? Bihar की सियासत में पोस्टर से मचा बवाल! | Lalan Singh

Bihar Politics: नीरज कुमार की जीत के बाद जेडीयू ने X पर बधाई पोस्ट साझा किया, लेकिन इसमें ललन सिंह की तस्वीर नहीं दिखी. पोस्टर से तस्वीर गायब होने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Bharat 24

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर सबकुछ ठीक है या नहीं, इसको लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की जीत के बाद पार्टी की ओर से उन्हें बधाई दी गई. हालांकि, जेडीयू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए बधाई पोस्ट में वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तस्वीर नजर नहीं आई. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जेडीयू ने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किए. इन पोस्टरों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और निशांत कुमार समेत कई नेताओं की तस्वीरें दिखाई दीं. यहां तक कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी को भी पोस्टर में जगह मिली, लेकिन ललन सिंह की तस्वीर गायब रही.

ये भी पढ़ें- PM Modi Cabinet Meeting Big Decision: मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला! | Narendra Modi | Breaking News