Big Breaking on CJP Leaders: Abhijeet Dipke के करीबियों को तिहाड़ में रखा गया! | Sourav | Ashutosh

Saurabh Das-Ashutosh Ranka: बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन पर सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई, मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा; तिहाड़ जेल में अलग-अलग रखा गया, सौरभ जेल नंबर-2 और आशुतोष जेल नंबर-4 में बंद.

Bharat 24

Big Breaking on CJP Leaders: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद तिहाड़ जेल में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग जेल में रखा गया है. सौरभ दास को जेल नंबर-2, जबकि आशुतोष रांका को जेल नंबर-4 में रखा गया है. बताया जा रहा है कि बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. जेल से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग जेल में रखा है. जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाती है और बैरकों पर भी प्रशासन की नजर रहती है.

ये भी पढ़ें- CJP Leaders Jail News : CJP के आशुतोष-सौरव भेजे गए जेल, गुस्से में Abhijeet Dipke क्या बोले?