Bhuvneshwar Kumar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा दमदार स्पेल डाला, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. अपनी स्विंग और सटीक यॉर्कर के दम पर उन्होंने न सिर्फ विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस किया, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पर्पल कैप की रेस में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
3 ओवर के अपने स्पेल में महज 5 रन खर्च कर 3 अहम विकेट लेने वाले भुवी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुभव और कौशल का मेल आज भी उन्हें सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल करता है.
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट हासिल करते ही भुवनेश्वर कुमार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह अब आईपीएल में 20 बार तीन विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह मुकाम सिर्फ जसप्रीत बुमराह हासिल कर चुके हैं.
उनकी गेंदबाजी का असर इतना जबरदस्त था कि दिल्ली की टीम पावरप्ले के अंदर ही 13 रन पर 6 विकेट खोकर पूरी तरह दबाव में आ गई. भुवी ने अपने स्पेल में डेब्यू कर रहे साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा.
पर्पल कैप की रेस में टॉप पर
इस शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. विकेटों की संख्या में वह अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा के बराबर हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी रेट ने उन्हें नंबर-1 की कुर्सी दिलाई है.
टॉप 5 विकेट-टेकर (IPL 2026):
क्यों नहीं डाला चौथा ओवर?
मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल को लेकर दिलचस्प बयान दिया. उन्होंने कहा कि पिच से मिल रही स्विंग और उछाल ने उन्हें थोड़ा चौंकाया, लेकिन उन्होंने हालात का पूरा फायदा उठाया.
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने चौथा ओवर क्यों नहीं डाला, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया कि गर्मी ज्यादा थी और वह थोड़ा थक गए थे, इसलिए तीन ओवर का स्पेल ही उन्हें सही लगा.
हेजलवुड का भी चला जादू
भुवी के अलावा जोश हेजलवुड ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. दोनों गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई.
अनुभव का कमाल
36 साल की उम्र में भी भुवनेश्वर कुमार जिस तरह नई गेंद से स्विंग करा रहे हैं और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डाल रहे हैं, वह उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है. इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि भुवी अभी भी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से मीन तक... किसे मिलेगा प्यार और किसकी लव लाइफ में बढ़ेगा तनाव! पढ़ें लव राशिफल