आप बस पूछिए सवाल, Meta AI चैटबॉट देगा आपको जवाब, इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया शानदार फीचर

AI Chatbot Launched in instagram: टेक मार्केट में कई AI चैटबॉट मौजूद हैं. इन्हें टक्कर देने के लिए मेटा ने भी अपने कदम आगे बढ़ाए हैं. इंस्टाग्राम ने एक शानदार फीचर को लॉन्च किया है. जिसकी मदद से आप ऐप में ही उस बॉट से अपने हर सवालों के जवाब पा सकते हैं.

AI Chatbot Launched in instagram new feature how to use details in hindi
इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया AI चैटबॉट फीचर- प्रतिकात्मक तस्वीरः Lexica

AI Chatbot Launched in instagram 

मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने एक बार फिर ऐप में अपडेट पेश किया है. यूजर्स के एक्सपीरिएंस को लगातर बढ़ाने के लिए कंपनी रोजाना नए अपडेट पेश कर रही है. कुछ समय पहले ही कंपनी ने डीपी पर गाना लगाने वाला फीचर पेश किया था. लेकिन अब एक ऐप के साथ AI फीचर को जोड़ डाला है.

AI  चैटबॉट हुआ लॉन्च

आप अपने दोस्तों से तो खूब बात करते ही हैं. लेकिन कंपनी ने अब ऐप में AI चैटबॉट फीचर को भी जोड़ दिया है. यह चैटबॉट फीचर आपके हरेक सवालों के जवाब देगा. आप इसे असिस्टेंट की तरह समझ सकते हैं. वहीं कंपनी ने इस फीचर को चैट सर्ट बार के ठीक राइट कॉर्नर पर पेश किया है.

यहां मिलेगा फीचर का एक्सेस

Meta AI का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी चैटबॉक्स के राइट कॉर्नर पर देखना होगा. राइट कॉर्नर पर आपको एक नीले रंग का हाईलाइटेड सर्कल दिखाई देगा. जिसपर क्लिक कर आपके सामने चैट स्क्रीन खुल जाएगी. इस चैट स्क्रीन में AI बॉट आपको अपना परिचय देगा. इसके बाद आप भी उस बॉट से चैट कर अपनी हर समस्या का हल पा सकते हैं. आपको बता दें कि काफी समय से कंपनी इस फीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी. हालांकि अब तक आप इसे स्नैपचैट जैसी ऐप पर भी इस्तेमाल कर रहे होंगे.

डीपी पर लगा सकते हैं गाना

इसी के साथ कंपनी ने न सिर्फ AI फीचर को लॉन्च किया है. बल्कि इसके साथ कंपनी ने एक अद्भुत फीचर को पेश किया है. जिसकी मदद से आप अपनी डीपी पर अपनी पसंदीदा गानों को लगा सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा. प्रफाइल एडिट कीजिए थोड़ा ही स्क्रॉल करने पर आपको यह ऑप्शन दिखाई दे जाएगा. जिसके बाद आप अपने दोस्तों परिवारों को पसंदीदा गाना आसानी से सुना सकते हैं.

यह भी पढ़े: Flipkart दे रहा है 1 रुपये में बस टिकट बुक करने का मौका, शुरू की शानदार सर्विस