'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'- तिहाड़ से बाहर स्वागत पर AAP नेता संजय सिंह बोले, अभी जश्न नहीं, संघर्ष का वक्त

AAP नेता ने कहा, "जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त है... हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे हिरासत में रखा गया है. मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे...''

'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'- तिहाड़ से बाहर स्वागत पर AAP नेता संजय सिंह बोले, अभी जश्न नहीं, संघर्ष का वक्त
तिहाड़ जेल से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते AAP नेता संजय सिंह | फोटो- ANI

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. आप कार्यकर्ताओं ने जेल बाहर उनका नारेबाजी करके स्वागत किया. उन्होंने जेल से बाहर आकर वहां जमा  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे. अभी जश्न न मनाएं, ये संघर्ष का वक्त है. उनका यह भाषण वायरल हो गया है.

गौरतलब है कि संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति में मामले एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी की, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी. वहीं इसी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं.

सौरभ भारद्वाजा ने कहा- हम संघर्ष करते रहेंगे

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया... उन्होंने (संजय सिंह) कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का समय है. हमारे तीन शीर्ष नेता- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं. जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, हम जश्न नहीं मनाएंगे, हम संघर्ष करते रहेंगे..."

यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024 को लेकर बोले राहुल गांधी- कांग्रेस के '5 न्याय' और 25 गारंटी हर भारतीय को बेहतर भविष्य देंगी

'शेर तानाशाह की ज़ंजीरें तोड़ बाहर आ गया'

वहीं आज तिहाड़ जेल से बाहर आने पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की.

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "शेर तानाशाह की ज़ंजीरें तोड़ बाहर आ गया. देखो देखो शेर आया."

इससे पहले पार्टी ने अपने हैंडल पर लिखा, "शेर के स्वागत में Jail के बाहर खड़ी दिल्ली की जनता‼️ जेल के बाहर दिल्ली की जनता शेर संजय सिंह के इंतजार में."

जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आते ही बोले संजय सिंह

जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आते ही आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त है... हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे हिरासत में रखा गया है. मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे...''

सामने आए विजुअल्स में देखा जा सकता है कि संजय आप कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने से रोक रहे हैं. इस दौरान हो रहे शोर के कारण उनकी आज ठीक से सुनाई नहीं दे रही है. 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज स्वीकार किया जमानत बॉन्ड

इसके अलावा, इससे पहले दिन में, दिल्ली में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने जमानत बांड स्वीकार कर लिया और संजय सिंह पर कुछ शर्तें लगाईं, जिसमें यह भी शामिल था कि वह ई-मेल जरिए अपनी यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दें और अगर वह दिल्ली-एनसीआर छोड़ते हैं तो अपना Google लोकेशन चालू रखें.

कोर्ट ने शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि वह अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे, देश नहीं छोड़ेंगे, आईओ को अपना मोबाइल नंबर देंगे और जांच में सहयोग करेंगे.

यह भी पढे़ं : 'कल लूंगा फैसला', Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस की प्रचार लिस्ट से नाम हटाने पर बोले संजय निरुपम