Maharashtra BJP Candidates List : महाराष्ट्र में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    Maharashtra BJP Candidates List BJP released the list of candidates in Maharashtra

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की.

    सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर कृष्णराव बावनकुले कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

    जामनेर, बल्लारपुर और सतारा से ये उम्मीदवार लड़ेंगे

    अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, भोकर से श्रीजया अशोक चव्हाण, वांड्रे पश्चिम से आशीष शेलार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले शामिल हैं.

    भारत