भोपाल, न्यूज डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है. मुख्यमंत्री की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता पिछड़ गए. मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर बनाया गया था. पार्टी नेता के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा को उनका सहयोगी बनाया गया था. तीनों ने सोमवार को भोपाल में बैठक कर उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया. बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ने ओबीसी समुदाय से आने वाले डॉ. मोहन सिंह यादव को मध्य प्रदेश का सीएम नियुक्त किया है.
शिवराज सिंह ने रखा था प्रस्ताव
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक भी है. भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया.
काफी पढ़े-लिखे हैं मोहन यादव
छात्र राजनीति से लेकर मध्य प्रदेश के सीएम तक का सफर तय करने वाले 58 वर्षीय मोहन यादव काफी पढ़े-लिखे हैं. उन्होंने पीएचडी भी कर रखी है. इसके साथ ही वह बीएससी, एलएलबी, एमए राजनीति विज्ञान, एमबीए और पीएचडी भी कर रखी है. यहां पर बता दें कि वर्ष 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव का चुनाव जीतकर अपने सियासी सफर की शुरूआत की थीं. वह इसी कॉलेज में 1984 में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी बने.
राजनीति में मंत्री पद के लिए किया लंबा इंतजार
मध्य प्रदेश स्तर की राजनीति में आने के लिए डॉ. मोहन यादव को लंबा इंतजार करना पड़ा. वह वर्ष 2013 में पहली बार विधायक बने. इसके बाद उज्जैन दक्षिण 2018 में दूसरी बार जीते तो शिवराज सरकार बनने पर उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया. 1982 में वे माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं।
यहां पर बता दें कि वर्ष 1984 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उज्जैन के नगर मंत्री और फिर वर्ष 1986 में विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली. इतना ही नहीं, वर्ष 1988 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं. मोहन यादव ने 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री के तौर जिम्मेदारी का निर्वहन किया. इसी कड़ी में वर्ष 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं. इसके बाद 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह रहे. इसके पबाद भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.
उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक डॉ मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था. पिता पूनमचंद यादव किसान हैं, मोहन यादव के दो बेटे और एक बेटी हैं. मोहन यादव कारोबार और कृषि क्षेत्र से भी जुड़े हैं.