Cyclone Arnab Alert: चक्रवाती तूफान अर्नव कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है. इसके बावजूद आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तूफान का असर देखने को मिला. तेज हवाओं और समुद्र में उठती ऊंची लहरों के कारण तटीय इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तूफान से जुड़ी सामने आई तस्वीरों में हालात की गंभीरता साफ नजर आई. कुछ जगहों पर समुद्र की तेज लहरों के बीच दोपहिया वाहन भी अपना संतुलन खोते दिखाई दिए.
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को चक्रवाती तूफान अर्नव उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी क्षेत्रों के आसपास केंद्रित था. इसका प्रभाव ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर तेलंगाना के इलाकों में भी देखने को मिला. हालांकि, तूफान की ताकत में लगातार कमी आने के संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नव के आगे बढ़ने के साथ और कमजोर होने की प्रबल संभावना है. गुरुवार शाम तक इसके एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदलने की उम्मीद जताई गई है. इसके बाद तूफान का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो सकता है. हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election Results 2026 : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! Patna MLC Result | Breaking News