Breaking News : देर रात Nitin Nabin से मिले CM Nayab Saini... इन मुद्दों पर की चर्चा

Breaking News: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बैठक में पंजाब चुनाव की रणनीति और हरियाणा में संगठन को मजबूत करने पर मंथन, अचानक दिल्ली रवाना हुए CM नायब सिंह सैनी.

Bharat 24

Breaking News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ हरियाणा में बीजेपी संगठन को मजबूत करने और उसकी भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार शाम करीब 3 बजे आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे. इसी दौरान वह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पंजाब चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीति और हरियाणा में संगठन को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा हुई. 

ये भी पढ़ें- Haryana Diary: बेटी बचाओ से Hydrogen Train तक, CM Saini ने बताया हरियाणा में PM Modi का योगदान