BJP PC on Congress: BJP ने खोला कांग्रेस का ऐसा राज! सुनते ही Rahul-Priyanka के उड़े होश!

BJP PC on Congress: बीजेपी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल, टीएन शेषन का जिक्र कर राहुल गांधी से पूछे सवाल. पूर्व चुनाव आयुक्तों की राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी साधा निशाना.

Bharat 24

BJP PC on Congress: एनडीए की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की स्वायत्तता और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ता ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने चुनाव आयोग को देशहित और जनहित में स्वतंत्र रूप से काम करने की पूरी स्वायत्तता दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव आयुक्तों को ईमानदारी से काम करने का अवसर दिया और उन्हें राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए किसी पद पर नियुक्त करने का प्रयास नहीं किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वक्ता ने कांग्रेस के पुराने फैसलों का हवाला दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयुक्तों को अलग-अलग राजनीतिक और संवैधानिक पदों पर नियुक्त किया. वक्ता के मुताबिक, कुछ पूर्व चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल बनाया गया, जबकि एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई. उन्होंने इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने पुराने रिकॉर्ड पर भी विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Amit Shah Big Statement: “आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”, अमित शाह का दो टूक संदेश!