चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवांत मान ने लुधियाना में रविवार को 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब देश का युवा शिक्षित होगा तभी देश आगे बढ़ेगा. आज पंजाब में 13 School of Eminence और शुरू हो रहे हैं."
आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों के सपनों का बन रहा है. इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में पंजाबियों को बेहतर और उत्कृष्ट शिक्षा दी जानी चाहिए.
पार्टी की इन स्कूलों का उद्घाटन पंजाब में शिक्षा और विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है.
व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ भी बैठक
इस दौरान सीएम मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक भी करेंगे. उनके सामने आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे. इस बैठक का मकसद व्यापार को बढ़ावा देना है और क्षेत्र में आर्थिक विकास व समृद्धि के अवसरों का पता लगाना भी है.
अब पंजाब में 829 मोहल्ला क्लीनिक हुए, अरविंद केजरीवाल और CM मान ने 165 नए क्लीनिक किए शुरू