Akshay Tritiya 2024: 10 मई को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया, खास दुर्लभ संयोग से महत्व और बढ़ा

इस बार अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) 10 मई को मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस साल अक्षय तृतीया को दुर्लभ संयोग बन रहा हैं, जिसके कारण इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है.

Akshay Tritiya/ Social Media
Akshay Tritiya/ Social Media

Akshay Tritiya 2024

नई दिल्ली:
‘अक्षय तृतीया’ (Akshay Tritiya) सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ त्योहार है. इस पर्व को हिंदू पंचाग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) 10 मई को है. हिंदू धर्म के लोग इस दिन खरीदारी करते है. खास तौर पर सोना, चांदी और आभूषणों के खरीदने की परंपरा रहती है. 

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की होती है उपासना 

‘अक्षय तृतीया’ में अक्षय का अर्थ होता है, जिसका क्षय नहीं किया जा सके या जिसका नाश नहीं किया जा सके. सनातन धर्म के लिए ये बहुत ही खास त्योहार है. कई जगहों पर इसको ‘अक्खा तीज’ के नाम से भी बुलाया जाता है. अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है. 

इस दिन किए कार्यों का फल खराब नहीं होता 

धार्मिक ग्रंथों और गुरुओं की माने तो इस दिन धार्मिक कार्यों को करने पर अक्षय फल मिलता है. दरअसल सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपने उच्च राशि वृषभ में उपस्थित होते हैं और दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है. सीधे शब्दों में समझें तो इस दिन खास दिन किए गए कार्यों का फल कभी खराब (अक्षय) नहीं होता है. 

परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार 

बता दें अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) को लेकर ये मान्यता है कि इस दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था. बद्रीनाथ के कपाट भी इसी दिन खुलते हैं. इस बार अक्षय तृतीया 10 मई यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा. यह सुबह 4.17 से शुरु होकर 11 मई को रात 2.50 पर समाप्त होगा. वहीं इसके पूजा का सबसे उत्तम समय 10 मई को सुबह 5.33 से दोपहर 12.18 तक रहेगा. 

जानें अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग

ज्योतिषियों ने इस बार अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) को लेकर दुर्लभ संयोग के बारे में बताया है. जिसके कारण इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. दरअसल इस इस बार अक्षय तृतीया के दिन शुक्रादित्य योग, गजकेसरी योग, रवि योग, धन योग, शश योग और सुकर्मा योग का निर्माण होगा. शनि शश राजयोग का निर्माण करेंगे. यही कारण है कि 2024 अक्षय तृतिया का महत्व और ज्यादा हो गया है.

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 6 May 2024: स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से होगी परेशानी, जानें मीन से मेष तक का हाल