The Rubika Liyaquat Show : चांद पर जय-जय हिंदुस्तान, मोदी विरोधी क्यों परेशान? चंद्रयान-3 इतिहास रचने को तैयार

    The Rubika Liyaquat Show: आज के शो में देश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. शो में सबसे पहले एंकर रुबिका लियाकत ने 'पत्थरबाजी वाली सोच' का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद शो में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बारे में बात की गई. देखिए आज को शो..!

    The Rubika Liyaquat Show : चांद पर जय-जय हिंदुस्तान, मोदी विरोधी क्यों परेशान?  चंद्रयान-3 इतिहास रचने को तैयार

    The Rubika Liyaquat Show: आज के शो में देश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. शो में सबसे पहले एंकर रुबिका लियाकत ने 'पत्थरबाजी वाली सोच' का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद शो में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बारे में बात की गई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत के लिए क्यों अहम होने वाला है. इस पर एंकर रुबिका लियाकत ने खास रिपोर्ट पेश की. देखिये आज का शो...!

     चांद पर जय-जय हिंदुस्तान, मोदी विरोधी क्यों परेशान?

    अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इतिहास रचने को तैयार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार (23 अगस्त) शाम 6:40 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. ऐसा करके भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा. अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर चुके हैं लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उनकी 'सॉफ्ट लैंडिंग' नहीं हुई है। चंद्रयान-3 'चंद्रयान-2' का उत्तराधिकारी मिशन है और इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट-लैंडिंग प्रदर्शित करना, चंद्रमा पर चलना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है.

    बदला World Order, India 'Super Power'

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी मंगलवार (22 अगस्त) को जोहान्सबर्ग पहुंचे. यहां पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे. अफ्रीका 2019 के बाद ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पहले प्रत्यक्ष सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. पीएम मोदी के एयपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. प्रिटोरिया हिंदू सेवा समाज के कार्यकर्ताओं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान की स्थानीय इकाई सहित भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बड़ी संख्या में, प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी की. हाथों में भारतीय ध्वज और संगीत वाद्ययंत्र लिये भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का होटल पहुंचने पर स्वागत किया और ‘वंदे मातरम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जोहान्सबर्ग में विशेष स्वागत के लिए दक्षिण अफ्रीका के भारतीय समुदाय का आभार.’’ दो महिलाओं ने 30 अगस्त को आने वाले रक्षा बंधन से पहले मोदी की कलाई पर राखी भी बांधी.

    पूरा शो आप यहां देखें..!