

Credit : Social Media


राहुल द्रविड़ भारत के एक ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी.


मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मराठा परिवार में जन्मे राहुल ने महज 12 साल की उम्र में हाथ में बैट पकड़ा था.


राहुल ने फिर अंडर-15, अंडर-17 अंडर-19 और इसके बाद कर्नाटक की टीम के लिए जबरदस्त रन बनाए.


राहुल द्रविड़ विश्व में सबसे ज्यादा 90 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 10 बार 90 रन बनाए हैं.


टेस्ट क्रिकेट में राहुल विश्व में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.


एक टेस्ट मैच में पहली पारी में 0 रन पर आउट और 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी राहुल के नाम है.


टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 210 कैच लेने का रिकॉर्ड भी राहुल द्रविड़ के नाम है.


राहुल वनडे क्रिकेट में लगातार 120 परियों में कभी भी 0 पर आउट नहीं हुए.

