

Credit : Social Media


अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है.


मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई रामलला की मूर्ति को इसके लिए चुना गया है.


कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले अरुण योगीराज की बनाई गई मूर्ति को गर्भ गृह में रखा जाएगा.


इस मूर्ति में भगवान राम 5 वर्षीय बालक रूप में नजर आएंगे.


रामलला की मूर्ति बनाने के दौरान योगीराज की आंख में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने काम नहीं रोका.


मैसूर (कर्नाटक) के मूर्तिकार अरुण योगीराज इससे पहले सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की प्रतिमा भी बना चुके हैं.

