

Credit : Social Media


भारत-आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में होगी भिड़ंत, लेकिन बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती


15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अगर डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. इस रिकॉर्ड पर सभी की नजरें रहेंगी.


भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट (सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब) ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे से होगा.


बेलफास्ट में पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. मैच शुरू होने के समय करीब 35% बारिश की आशंका जताई गई है.


मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे के बाद मौसम में सुधार हो सकता है. ऐसे में मुकाबला देर से शुरू होने या ओवर घटने की संभावना बनी हुई है.


भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और सुयश शेडगे.


आयरलैंड टी20 स्क्वाड: लोर्कन टकर (कप्तान), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, टिम टेक्टर, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा समेत कई युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं.

